उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप की घटना अब सियासी रंग लेती जा रही है। हाथरस में दलित लड़की से हैवानियत के बाद मौत और उस पर राज्य सरकार के रवैये का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी विपक्षी दल इस घटना को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसी को लेकर आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और भीम आर्मी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस जहां हाथरस की घटना के मद्देनजर आज दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में दिल्ली कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा आयोजित कर रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) शाम 5 बजे इंडिया जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च करेगी। इसके अलावा भीम आर्मी ने भी आज शाम 5 बजे हाथरस की बेटी के लिए इंडिया गेट पर आकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
-हाथरस की घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन शुरू। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी जंतर-मंतर पहुंचे।
- हाथरस की बेटी के लिए वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा शुरू।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इसीलिए मैं आपके बीच आई हूं, जब मैंने सुना की आपके समाज, वाल्मीकि समाज ने उनके लिए प्रार्थना सभा रखी है। मैं इसीलिए यहां आई कि आपको और उनके परिवार को कभी महसूस नहीं होने देना चाहिए कि वे अकेले हैं, हम सभी से आग्रह करते हैं, अपनी आवाज उठाओ।
- जो इस लड़की के साथ हुआ, जो उसके परिवार के साथ हो रहा है, उन पर अन्याय पर अन्याय हो रहा है। इसके खिलाफ इस देश की एक-एक महिला और एक-एक पुरुष की आवाज उठनी चाहिए।
- प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सभी को मिलकर सरकार पर नैतिक और राजनीतिक दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं और मीडिया भी नैतिक लड़ाई लड़े।
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.