अजीम प्रेमजी की इस पहल से प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपये लगभग 21 अरब डॉलर हो गई है। जोकि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 प्रतिशत है।
बेंगलुरु, नभास टाइम्स: आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने 52,750 करोड़ रुपये लगभग 7.5 अरब डॉलर बाजार मूल्य के शेयर दान कर दिए हैं। प्रेमजी ने जो रकम दान की है, वह विप्रो लिमिटेड की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके फाउंडेशन ने बयान जारी करके कहा है कि इस पहल से प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपये लगभग 21 अरब डॉलर हो गई है, जोकि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक सामित्व का लगभग 67 % है।
इसके साथ ही बयान में कहा गया अजीब अजीम प्रेमजी ने अपने निजी संपत्तियों का अधिक से अधिक त्याग कर और धर्मार्थ कार्य के लिए उसे दान देकर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है। जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यों को सहयोग मिलेगा।
वही आपको बता दें। हाल ही में जारी की गई फॉक्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी लगभग 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर थे। वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी अब आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह अब छह पायदान की छलांग लगाकर अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में जेफ बेजोस हालांकि इस बार भी पहले स्थान पर काबिज रहे हैं। उनके बाद बिल गेट्स और वॉरेन बफेट का स्थान है।

Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.